ऋषभ पंत. अच्छा करें या बुरा, चर्चा में बने रहते हैं. सिडनी टेस्ट भी इसका अपवादनहीं बन पाया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की शुरुआत से ही पंत चर्चा मेंहैं. उन्होंने टेस्ट के पहले ही दिन डेब्यू कर रहे विल पुकोव्स्की के दो कैच गिराए.उनका प्रदर्शन देख लोग हैरान हैं. लगातार पंत की कीपिंग पर बात हो रही है. इस चर्चामें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग भी शामिल हो गए हैं. पॉन्टिंग ने एकविकेटकीपर के तौर पर पंत की क्षमताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए. देखिए वीडियो.