भारत और पाकिस्तान. जंग का मैदान हो या क्रिकेट का मैदान. हमेशा माहौल गर्म ही रहताहै. भारत और पाकिस्तान बाइलेट्रल क्रिकेट सीरीज़ की बात तो भूल जाइये. दोनों देशोंके बीच अब ICC टूर्नामेंट में भी खेलने पर ताले लगते दिख रहे हैं. पाकिस्तानक्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने अगले साल होने वाले विश्वकप 2023 मेंपाकिस्तान के भारत में आने पर एक शर्त लगा दी है. रमीज़ ने कहा है कि अगर भारतएशिया कप 2023 में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा. तो फिर पाकिस्तान भी भारत में50 ओवर का विश्वकप खेलने नहीं जाएगा.