PSL. पाकिस्तान सुपर लीग. 13 फरवरी 2023 से इस टूर्नामेंट के आठवें एडिशन की शुरुआतहो गई है. और टूर्नामेंट का पहला मैच शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर और मोहम्मदरिज़वान की मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया. इस मैच को लाहौर कलंदर ने कुल एक रनसे जीता. लेकिन इस रोमांचक मैच से ज्यादा चर्चा एक घटना की हो रही है. जिसके कारणमैच आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ.