दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर हलचल मच गई है. हलचल इस बात से कि आपविधायक अलका लांबा ने अपनी विधायकी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की बातकही है. लांबा दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक हैं. कहा जा रहा है कि खुद पार्टी केमुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है.हालांकि बाद में अलका लांबा ने इस्तीफा नहीं दिया और पार्टी ने कह दिया कि उनसेइस्तीफा मांगा ही नहीं गया.