देश में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की चिंता चल रही थी. ठीक उसी वक्त पीएम मोदीअपने बूथ कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे. बीजेपी इसे सबसे बड़ी वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग बता रही थी. लेकिन इस बात की आलोचना हो रही है. लोग पूछ रहे हैं जबसबको देश की चिंता हो रही थी उस वक्त मोदी को अपने बूथ की चिंता क्यों सता रही थी?