T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची. लेकिन इसके बाद भी टीमको लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा. कई दिग्गज क्रिकेटर्स टीम और पाकिस्तानक्रिकेट बोर्ड के ऊपर आए दिन सवाल खड़े करते रहते हैं. और अब ऐसी आलोचनाओं को लेकरबोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) ने कड़ा रुख अपना लिया है. राजा ने पूर्वविकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को कानूनी नोटिस भेजा है.