Indian Shooter Manu Bhaker ने इतिहास रच दिया है. वह ओलंपिक्स मेडल जीतने वालीपहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ये कारनामा किया.22 साल की मनु ने 221.7 पॉइंट्स के साथ नंबर तीन पर फ़िनिश किया. कोरिया की ओह येजिन ने 243.2 का ओलंपिक्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता. जबकि उन्हीं के देशकी येजि किम ने 241.3 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ओलंपिक्स शूटिंगमें हमने 12 साल बाद कोई मेडल जीता है. आखिरी बार गगन नारंग और विजय कुमार नेओलंपिक्स में शूटिंग मेडल्स जीते थे. देखें वीडियो.