टीम इंडिया ने जब से बांग्लादेश को हराया है, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की चांदी होगई है. कोई बांग्लादेश टीम को ट्रोल कर रहा है, तो कोई अंपायर्स के पीछे पड़ा है.इस मैच के बाद कई लोगों ने विराट कोहली पर भी सवाल उठाए हैं. विराट जब भी मैदान परहोते हैं तो गलत फैसले देख वो शब्दों से या हावभाव से कुछ ना कुछ ज़रूर कहते हैं.पहले पाकिस्तान वाले मैच में उन्होंने अंपायर से नो बॉल की मांग की. और अबबांग्लादेश के खिलाफ़ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. जिसके बाद सोशल मीडिया परपाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैन्स विराट और भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. भारतीयपारी के 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बांग्लादेशी बॉलर हसन महमूद ने शॉर्ट बॉल डाली.कोहली ने नो बॉल की मांग की, और अंपायर मरे इरासमस ने फैसला कोहली के हक में सुनादिया. इसके बाद शकीब-अल-हसन और विराट कोहली ने पास आकर बातचीत भी की. देखिए वीडियो.