6 नवंबर 2022 को T20 वर्ल्डकप में बड़ा उल्टफेर हुआ औऱ नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीकाको हरा दिया. इस हार से सबसे ज्यादा खुश हुआ पाकिस्तान. इस मैच से पहले पाकिस्तानके सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुद पाकिस्तान को ही विश्वास नहीं था. बात ये थी कि कईसारे समीकरण लगाकर ही ऐसा संभव था. इसमें सबसे आसान था कि नीदरलैंड्स जैसी छोटी टीममजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका को हरा दे. और ऐसा ही हुआ भी. इसके बाद बांग्लादेश सेजीतकर पाकिस्तान एक समय असंभव से दिख रहे सेमीफाइनल में पहुंच ही गया.अब इससे पूरा पाकिस्तान खुश है. खुशी का अंदाजा इस बात से लगाइये कि पाकिस्तान केप्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif) ने भीनीदरलैंड्स को थैंक्यू बोला है.