न्यूज़ीलैंड दौरे पर लगातार 11 पारी. सिर्फ एक अर्धशतक और 218 रन. ये आंकड़ें किसीटेलएंडर के नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के हैं. विराट कोहली लगातार आउटऑफ फॉर्म चल रहे हैं. जिसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. अब न्यूज़ीलैंड के तेज़गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा बयान दिया है जिसे विराट के बहुत से फैंस पसंद नहींकरेंगे. ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे टेस्ट के, दूसरे दिन के खेल के बाद कहा है कि विराटकोहली को दबाव में गलतियां करते देखना अच्छा लग रहा है.