T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) अब बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. बुधवार,2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम ने जिम्बाब्वे को हरा दिया.नीदरलैंड्स ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की. जो कि इस टूर्नामेंट मेंउनकी पहली जीत भी है. पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19.2 ओवर में 117 रनबनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में नीदरलैंड्स ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्यको हासिल कर लिया. इस हार के बाद जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.वहीं नीदरलैंड्स की टीम पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी. इस जीत के बादनीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स काफी खुश नजर आए और उन्होंने मैक्स ओडाउड कीजमकर तारीफ की.