ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई हैं. उन्हें पनवेल केमहात्मा गांधी मिशन अस्पताल (MGM) के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है.मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाज़ा पर उनकी कार एक ट्रक से टकरागई. उनके पति जावेद अख़्तर भी कार में मौजूद थे. फिलहाल जावेद अख़्तर को ज़्यादाचोट नहीं आई हैं. ANI के मुताबिक, दोनों पुणे से मुंबई लौट रहे थे.