नौ महीने बाद टी20 विश्वकप है. ऑस्ट्रेलिया में. 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक.टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में उतरेगी. भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि इंग्लैंडवर्ल्डकप की हार का बदला इस वर्ल्ड कप में लिया जाएगा. टी20 विश्वकप के लिए किसभारतीय टीम को जाना चाहिए, इस पर एक्सपर्ट्स की राय आने लगी है. टीम इंडिया के‘वैरी वैरी स्पेशल’ लक्ष्मण यानी वीवीएस लक्ष्मण ने टी20 विश्वकप की अपनी टीम घोषितकी है. लेकिन वो टीम ऐसी है जो देश के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ सकती है.