मुरली श्रीशंकर. कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रचने वाले भारतीयलॉन्ग जंपर. 10 अगस्त, बुधवार की रात मुरली फिर एक्शन में थे. मुरली ने मोनाकोडायमंड लीग में भाग लिया. हालांकि यहां उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा. वह, 7.94 मीटरकी जंप के साथ छठे नंबर पर रहे. श्रीशंकर ने अपनी यह जंप पांचवें प्रयास में लगाई.उन्होंने छह दिन पहले ही बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 8.08 मीटर की छलांग के साथसिल्वर मेडल जीता था. यहां मुरली अपनी पहली तीन जंप में आठ मीटर नहीं छू पाए थे.जबकि उनका चौथा प्रयास फाउल रहा. वह छठे नंबर पर थे फिर उन्होंने 8.08 मीटर कीछलांग के साथ सिल्वर जीता. गोल्ड जीतने वाले एथलीट ने भी इतनी ही छलांग लगाई थी.लेकिन उनकी सेकंड जंप मुरली से बेहतर थी. जिसके चलते उसे गोल्ड मिला. इस मेडल केसाथ ही श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारत के चौथे लॉन्ग-जंपर बनेथे.जबकि उनका सीजन और पर्सनल बेस्ट 8.36 मीटर का है. बीते महीने हुई वर्ल्डचैंपियनशिप में मुरली सातवें नंबर पर रहे थे. देखिए वीडियो.