इधर गर्मी का सीजन आ चुका है. हर चौराहे पर चालीस गन्ने के रस और नींबू पानी कीदुकाने ये बात बता रही हैं. लेकिन भाईसाब हर जगह से नींबू पानी उठाकर सुड़क लेते होतो ठहरो. ये पढ़ो. मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक कैंटीन को सील किया गया है.क्योंकि उसमें जो नींबू पानी बिकता था, उसके बनाने की विधि वाला वीडियो लीक हो गया.लीक क्या हो गया, किसी यात्री ने वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाल दिया और रेलवे सेशिकायत कर दी.