एमएस धोनी. कैप्टन. लीडर. लेजेंड. धोनी से बड़ा स्टार आज के दौर में शायद ही इंडियनक्रिकेट में हो. IPL 2023 में धोनी जहां जा रहे हैं, फै़न्स उन्होंने देखने पहुंचजा रहे हैं. और वो भी भारी तादात में. कोई भी शहर हो, धोनी के लिए पागलपन अलग हीलेवल पर दिखता है. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रेम स्वान ने धोनी से जुड़ाएक बड़ा बयान दिया है. स्वान ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन'युवा धोनी' जैसे हैं. सैमसन फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन हैं और अपनी अटैकिंगबैटिंग के लिए जाने जाते हैं.