पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा की कहानी का सेंटर दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों सेनिकलकर उत्तर प्रदेश जा बसा है. हर चौथी फिल्म में यूपी है. चाहे प्रेम कहानी हो,अंडरवर्ल्ड हो या डकैतों वाली फिल्म. तिग्मांशु धुलिया की ‘मिलन टॉकीज़’ भी इसीपरंपरा की फिल्म है. तिग्मांशु धुलिया खुद इलाहाबाद से हैं. इस शहर से उनका प्यारउनकी पहली फिल्म ‘हासिल’ से ही नज़र आने लगा था. हासिल, यानी वो फिल्म जो उत्तरप्रदेश के नौजवानों के लिए कल्ट स्टेटस रखती है. ‘मिलन टॉकीज़’ काफी हद तक ‘हासिल’वाला जादू फिर से क्रिएट करने का प्रयास है. यहां तक कि हीरो का नाम भी ‘हासिल’ कीतरह अनिरुद्ध ही है. क्या ये प्रयास कामयाब हो पाया? आइए जानते हैं.