महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को IPL के दौरान बैन का सामना करना पड़ सकता है. येबात हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसा इंडियन क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग कामानना है. वीरू ने चेन्नई सुपरकिंग्स के बोलर्स को चेताया है कि उन्हें अपनेप्रदर्शन में सुधार करना होगा, नहीं तो उन्हें नए कप्तान के अंडर में खेलना पड़सकता है. दरअसल चेन्नई टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. कुछ पूरे सीज़नसे बाहर हो रहे हैं तो कुछ चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. जिसमेंदीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिसांदा मंगाला और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.ऐसे में टीम के युवा बॉलर्स काफी एक्स्ट्रा डाल रहे हैं. बैंगलोर के खिलाफ सोमवारको खेले गए मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी थीं और इस वजह सेकाफी समय जाया हुआ. ऐसे में अगर दो बार से ज्यादा CSK की टीम स्लो ओवर रेट की दोषीपाई जाती है तो कप्तान धोनी पर बैन लग सकता है. देखिए वीडियो.