लियोनल मेसी साल 2022 के लिए फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर चुने गए हैं. मेसी ने फ्रांसके स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नामकिया. मेसी को 52, एमबाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 पॉइंट्स मिले. वहीं स्पेन कीअलेक्सिया पुतेयास को विमेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है. मेसी ने इस अवॉर्ड परदूसरी बार कब्जा जमाया है. इससे पहले उन्होंने साल 2019 में भी इस अवॉर्ड को अपनेनाम किया था. इसके साथ ही मेसी ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंडके रॉबर्ट लेवांडॉस्की के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. इन दोनों प्लेयर ने भीदो-दो बार ये अवॉर्ड जीता था. रोनाल्डो ने 2016 और 2017 में लगातार दो साल इसपुरस्कार को अपने नाम किया था. वहीं लेवांडॉस्की साल 2020 और 2021 में बेस्ट प्लेयरचुने गए थे. देखिए वीडियो.