मेलबर्न टेस्ट फंस गया है. ये इसलिए क्योंकि इंडिया अभी जीत से 2 विकेट दूर है औरमौसम विभाग मेलबर्न में भारी बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है. अगर आखिरी दिन धुल गयातो ऑस्ट्रेलिया इस मैच को ड्रॉ करवा ले जाए. यहां इंडिया और जीत के बीच एक बैट्समैनआ गया. नाम है पैट कमिंस. ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर गए मगर आठवें विकेट पर खेलनेआए पैट कमिंस ने नाबाद 61 रनों की पारी खेल डाली और इंडिया को जीत के लिए अब पांचवेदिन का इंतजार करना पडे़गा