मेघालय के सबसे बड़े नेता का नाम याद करिए. अगर आप मेघालय के नहीं हैं तो स्वाभाविकतौर पर जेहन में जो नाम आएगा, वो नाम है पीए संगमा. पूरा नाम पुरनो अजितोक संगमा.पूर्वोत्तर में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे थे. 9 बार लोकसभा के सांसद, एक बारमेघालय के मुख्यमंत्री और एक बार लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे. 2016 में जब पीए संगमाका निधन हो गया, तो उनकी पार्टी को जिसने संभाला उसका नाम है कोनराड संगमा. कोनराडसंगमा पीए संगमा के बेटे हैं और फिलहाल अपने पिता की बनाई पार्टी नेशनल पीपल्सपार्टी के अध्यक्ष हैं. कोनराड संगमा ने अपनी सियासत की शुरुआत अपने पिता के कैंपेनमैनेजर के तौर पर की थी. जब पीए संगमा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर एनसीपी बनाई, तोकोनराड संगमा ने पीए संगमा के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला. इस वीडियो मेंजानिए कोनराड के बारे में सबसे चौचक और खास बातें.