हैदराबाद-सिकंदराबाद, सिराज भाई जिंदाबाद. मोहम्मद सिराज. टीम इंडिया के मियां भाई.सिराज कुछ वक्त पहले तक तथाकथित क्रिकेट फ़ैन्स में उपहास का पात्र थे. उनका ज़िक्रहंसी-मजाक में आता था. लोग जोक करते थे कि सिराज हैं तो रन बनेंगे ही. लेकिन इसीसिराज ने बीते कुछ महीनों में कमाल का सुधार किया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलतेटीम इंडिया से बाहर हैं. और सिराज ने काफी हद तक उनकी कमी पूरी कर रखी है.