भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में आसानी से हरा दिया. रायपुर में खेलेगए इस मुकाबले को टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से 8 विकेट से जीता. इस जीत के साथ हीभारत ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे वनडे मैच के दौरानभारतीय टीम की बोलिंग कमाल की रही. ख़ासकर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और मोहम्मदसिराज (Mohammad Siraj) की धारदार गेंदबाज़ी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ टिकनहीं पाए.