21 सितंबर, 2016. फोर्ब्स के मुताबिक, मलविंदर और शिविंदर मोहन सिंह भारत के रईसोंमें 92वें नंबर पर थे. 24 सितंबर, 2018. दोनों भाइयों ने 22,500 करोड़ रुपये औरअपना पूरा कारोबार गंवा दिया है. 7 दिसंबर, 2018. मलविंदर सिंह ने अपने छोटे भाईशिविंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 दिसंबर को उनपर हमला बोल दिया. वहींशिविंदर ने मालविंदर पर मारपीट का आरोप लगाया है. मालविंदर ने एक तस्वीर शेयर कीहै, जिसमें वह घायल नज़र आ रहे हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे केखिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज कराया है.