मद्रास हाईकोर्ट ने AIADMK के विधायक एके बोस का निर्वाचन रद्द कर दिया है. हालांकिबोस अब इस दुनिया में नहीं हैं. 2 अगस्त 2018 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन होगया था. इसके बाद थिरुपरंकुन्द्रम विधानसभा सीट खाली है. हाईकोर्ट ने बोस केनिर्वाचन को इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने निर्वाचन फॉर्म में पार्टीसुप्रीमो जयललिता के अंगूठे का निशान उस समय लगवाया था जब वह अस्पताल में बेहोशी कीहालत में थीं. बोस के निर्वाचन को उनके विरोधी उम्मीदवार डीएमके के नेता डॉ. श्रवणनने चुनौती दी थी.