इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के दौर में फ़्रॉड होना आम बात हो गई है. रिज़र्व बैंकऑफ़ इंडिया (RBI) ने 31 मार्च 2021 को आंकड़े जारी किए थे. इनके मुताबिक़ भारत मेंबीते एक साल में 49 हज़ार करोड़ रुपए के बैंक फ़्रॉड्स हुए हैं. अगर बीते 10 सालोंकी बात करें तो बैंक फ़्रॉड्स में 40 प्रतिशत से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है.लेकिन इन फ़्रॉड्स में गवांए रुपए वापस आ सकते हैं, अगर बैंक इसकी सही तरह सेरिपोर्टिंग करें. इसके लिए RBI ने नियम बनाए हैं. इन्हीं नियमों के उल्लंघन के लिएअब RBI ने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) पर 1 करोड़ रुपये औरप्राइवेट बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड पर 1.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. देखेंवीडियो.