आंद्रे रसल. बस नाम लिखो और लोग समझ जाते हैं कि किसकी बात हो रही है. वेस्ट इंडीज़के धाकड़ हैं, इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. रसलऔर उनकी IPL टीम, दोनों के लिए IPL2020 कुछ खास नहीं गया. रसल इस बार के IPL के 10मैचों में सिर्फ 117 रन बना पाए. बोलिंग में भी उनके नाम कुल छह विकेट ही रहे. चोटके चलते वह कुछ मैचों से बाहर भी रहे. अब रसल ने IPL2020 के अपने प्रदर्शन पर बातकी है. उन्होंने स्वीकार किया कि UAE में हुआ IPL2020 उनके लिए काफी मुश्किल था.देखिए वीडियो.