न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज में नहींखेलेंगे. केन विलियमसन टेस्ट सीरीज पर फोकस करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने T20Iसीरीज से आराम लेने का फैसला किया है. विलियमसन की जगह टिम साउदी T20I सीरीज मेंन्यूज़ीलैंड की अगुवाई करते हुए दिखेंगे. बता दें कि 17 नवंबर से भारत और न्यूज़ीलैंडके बीच तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंहस्टेडियम में खेला जाएगा. T20I सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमें दो मैचों कीटेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी. देखें वीडियो.