इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus). पहले टेस्ट मैच का पहला दिन. अगर आपनेदिन का खेल मिस किया होगा, तो आप सोशल मीडिया पर कुछ हाइलाइट्स देखने पहुंचे होंगे.और इन हाइलाइट्स के बीच आपको दिखी होंगी रविंद्र जडेजा की कुछ वीडियोज़ या फोटो.जिसमें दिख रहा होगा कि वो अपनी उंगलियों पर कुछ लगा रहे हैं. इन वीडियो/फोटो केबाद आपने इसकी सच्चाई जानने के लिए कुछ आर्टिकल पढ़े होंगे, वीडियोज़ देखी होंगी.और जाना होगा कि क्रिकइंफो के अनुसार, इंडियन मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया की झूठीअफवाहों का पर्दाफ़ाश कर दिया है. इंडियन मैनेजमेंट ने ICC मैच रेफ्ररी एंडीपायक्रॉफ्ट को बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रविंद्र जडेजा अपनेबोलिंग ऑर्म की पहली उंगली पर दर्द से राहत पाने के लिए क्रीम लगा रहे थे. देखिएवीडियो.