IPL 2024 में आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी आउट हो ही गए. बुधवार, 1 मई को चेपॉक मेंवह इस सीजन पहली बार आउट हुए. धोनी का विकेट बीसवें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा.इससे पहले वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैटिंग करने आए थे. अर्शदीप सिंह ने ओवरकी पांचवीं गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बोल्ड मारा. रुतुराज ने 48 गेंदोंपर 62 रन की पारी खेली. इसके बाद आए धोनी. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिंगललिया. 19वां ओवर लेकर आए राहुल चाहर. पहली दोनों गेंदें धोनी ने डॉट खेलीं. औरतीसरी पर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक मोईन अली को सौंप दी. चाहर ने ओवर की चौथी गेंद परमोईन को बोल्ड मार दिया. देखें वीडियो.