ईमानदारी से कहूं तो हमने गेम उन्हें सौंप दिया. ये शब्द हैं एक निराश कप्तान के.जिसकी टीम ने बोलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों कलाओं में सरेंडर कर दिया. RCB को26 अप्रैल, बुधवार को हुए मैच में KKR ने हराया. और इस हार के बाद कोहली ने इन्हींशब्दों के साथ अपनी बात शुरू की.ये तो हुई विराट कोहली की बात. मैच पर लौटें तोकोहली ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. कोलकाता के ओपनर्स जेसन रॉय औरनारायण जगदीशन ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.दोनों नेपहले विकेट के लिए 9.2 ओवर्स में 83 रन जोड़ डाले. जगदीशन ने 29 गेंदों पर 27 रनबनाए. जबकि रॉय ने इतनी ही गेंदों पर 56 रन बना डाले. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदोंपर 31 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान नितीश राणा ने सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रन कूटडाले. रिंकू सिंह ने 10 गेंदों पर 18 जबकि डेविड वीजा ने सिर्फ़ तीन गेंदों पर 12रन बनाए. देखिए वीडियो.