144 किलोमीटर प्रतिघंटे की इस लेंथ गेंद को रिंकू ने पलक झपकते ही उड़ा दिया. ऑफस्टंप की इस गेंद को तमाम एंगल्स से परे जाते हुए रिंकू ने डीप मिडविकेट बाउंड्रीके बाहर तैराया. अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके जड़े. चौथी गेंद परसिराज ने वापसी की और ये बाउंसर डॉट रही. रिंकू ने इसके पीछे ना जाने का फैसलाकिया.पांचवीं गेंद को फिर से रिंकू ने स्लॉग करने की कोशिश की. लेकिन इस पर एकसिंगल ही आया. ओवर की आखिरी गेंद. इतनी पिटाई के बाद किसी का भी कंधा झुक जाए.लेकिन सिराज अलग हैं. और तभी तो उनके सर पर पर्पल कैप है. सिराज ने ये गेंद एकदमसाधकर यॉर्कर मारी. देखिए वीडियो.