IPL 2022 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना सनराइजर्सहैदराबाद से होगा. 11 में से छह मैच जीतकर बैंगलोर टेबल में चौथे स्थान पर बैठी है.वहीं दूसरी तरफ सनराइज़र्स ने 10 में से पांच मैच जीते हैं. इन दोनों के बीच खेलेगए पिछले मुकाबले को फाफ डु प्लेसी की टीम भूलना चाहेगी. क्योंकि उस मैच में SRH केलिए मार्को जानसेन और टी नटराजन ने 3-3 विकेट निकाल कर RCB को 68 रन पर ही निपटादिया था. देखें वीडियो.