चेन्नई सुपरकिंग्स के थला लौट आए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से इस टीम की कमानसंभाल ली है. और उनकी कप्तानी में इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर वापसीका संकेत भी दिया है. लेकिन उन्हें आगे जाना है तो अब हर मैच को फाइनल की तरह खेलनाहोगा. और उनके इस सफर का अगला पड़ाव है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर. वो टीम, जो हर सालही बड़ी-बड़ी उम्मीदें जगाती है और फिर अंत में उन उम्मीदों पर पानी फेर देती है.इस सीजन टीम 10 मैच में पांच जीतकर टेबल के बीच में बनी हुई है. RCB को भी अपनीउम्मीदें बचानी हैं तो इस मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी. अगर हारे तो उनके रास्तेभी मुश्किल हो जाएंगे. देखें वीडियो.