एक मई 2022. सुपरसंडे को पुणे में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीमने टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है. एमएस धोनी के कप्तानी संभालते हीCSK इस सीज़न एक बदली हुई CSK नज़र आई. इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम नेटॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया. जो कि चेन्नई के बल्लेबाज़ों ने पूरी तरहसे गलत साबित कर दिया. रुतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने CSK को वो शुरुआत दे दीजो कि इस सीज़न किसी भी टीम की ओपनिंग जोड़ी नहीं दे पाई है. दोनों बल्लेबाज़ों नेपहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े. रुतुराज ने 99 और कॉन्वे ने 85 रन की पारी खेली.इन दोनों की पारियों से CSK ने बोर्ड पर 202 रन लगा दिए. देखें वीडियो.