RCB को ध्वस्त कर जसप्रीत बुमराह बोले, 'ग्यारह साल से ये काम कर रहा हूं'
Jasprit Bumrah RCB के खिलाफ़ पांच विकेट ले गए. उनकी इस बोलिंग के दम पर मुंबई ने बेंगलुरु को सात विकेट से कूट डाला. बुमराह ने अपनी बोलिंग पर बात करते हुए कहा कि अब उन्हें इसकी आदत हो चुकी है.