आजकल हर जगह राजनीति हो रही है. चुनाव का मौसम है. राजनीति की चर्चा होनी भी चाहिए.इसमें कोई बुराई नहीं है. लेकिन क्रिकेट स्टेडियम में चौकीदार चोर है के नारे लगानाकितना सही है? आप मैच देखने गए हैं. हो सकता है कि आपकी दिलचस्पी बीजेपी, कांग्रेसया किसी और पार्टी में हो. ये भी हो सकता है कि आपकी दिलचस्पी किसी पार्टी में नहो. राजनीति में ही ना हो. आप सिर्फ रिलैक्स होने के लिए मैच देखने गए हैं और मैचके दौरान इस तरह के नारे लगने शुरू हो जाएं.