बर्मिंघम 2022. अगले कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में होंगे. साल 2022में होने वाले इन गेम्स में भारत का खेलना पक्का नहीं था. इंडियन ओलंपिक असोसिएशन(IOA) ने कहा था कि वह इन गेम्स का बहिष्कार करेंगे. हालांकि स्पोर्ट्स मिनिस्ट्रीने इस मामले पर साफ कर दिया था कि वह गेम्स के बहिष्कार के पक्ष में नहीं हैं. अबसाफ हो गया है कि भारत बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेगा.