रानू मंडल. सोशल मीडिया स्टार से पारिवारिक कलह की शिकार. जब से इंटरव्यूज़ का दौरशुरू हुआ है, हर बीतते दिन के साथ नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पहले रानू ने बताया किवो एक्टर फिरोज़ खान के घर कुक का काम करती थीं. अब उनकी बेटी का इंटरव्यू आयाहै. नाम है एलिज़ाबेथ साथी रॉय. उनका कहना है कि उन्हें तो ये भी नहीं पता कि उनकीमां रेलवे स्टेशन पर गाना गाती हैं. साथ ही एलिज़ाबेथ का ये भी मानना है कि रानूमंडल यानी उनकी मां मानसिक रूप से बीमार हैं.