भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत लिया है. मेलबर्न टेस्ट की जीत के बादटीम पुरानी फॉर्म में वापस आती दिख रही है. लोगों को भी यह लग रहा है कि अब हमनेऑस्ट्रेलिया को हराने की ट्रिक खोज ली है. हाल के सालों में ऑस्ट्रेलिया के बड़ेस्कोर की बुनियाद स्टीव स्मिथ की पारी पर खड़ी होती थी, और रविचंद्रन अश्विन इसबुनियाद को ही हिलाने में कामयाब रहे हैं. अश्विन ने स्मिथ को सीरीज में अब तक दोबार सस्ते में निपटाया है. मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ कभी भी अश्विनके सामने बैटिंग करने में उतने सहज नजर नहीं आए. इस बात पर तमाम सवाल खड़े हो रहेथे. अब स्मिथ ने खुद ही इनका जवाब दे दिया है. देखिए वीडियो.