ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट. पर्थ का ओप्टस मैदान. यहां टीमइंडिया के साथ एक खेल हो गया है. खेल ये कि इस पिच को ग्रीन टॉप कहा जा रहा था.ग्रीन टॉप मतलब वो पिच जहां घास छोड़ी जाती है और जो फास्ट बॉलरों को मदद करती है.यहीं सोचकर इंडिया ने यहां चार सीमर्स उतारे. इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, उमेशयादव और मोहम्मद शमी. कोई स्पिनर नहीं. बस हनुमा विहारी टीम में हैं जो पार्ट टाइमस्पिनर हैं. अब यहां इस पिच से शुरुआती दो घंटों में इंडियन पेसरों को कोई मदद नहींमिली. नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप करली. यानी पहले सेशन में पिच से कोई मदद नहीं मिली. एक नजर इस मैच के हाइ पॉइंट्सपर-