सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. मैं दोबारा कहना चाहूंगा.सिडनी टेस्ट 2021 का दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम रहा. पहले दिन बैकफुट पर रहीटीम इंडिया को दूसरे दिन जडेजा ने ही वापसी कराई. पहला दिन 166/2 पर खत्म करने वालेकंगारू दूसरे दिन चाय से पहले 338 पर सिमट गई. पहले दिन सिर्फ तीन ओवर फेंक पाएजडेजा ने मैच के दूसरे दिन कुल 15 ओवर फेंके. इन ओवर्स में उन्होंने चार विकेट लेलिए. सबसे पहले तो उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया. अच्छे से सेट दिख रहेलाबुशेन ऑफ स्टंप पर पड़ी लेंथ बॉल को पीछे हटकर खेलना चाहते थे. वह रूम बनाने केलिए पीछे गए लेकिन बॉल थोड़ी ज्यादा उछल गई. उछली बॉल ने उनके बल्ले का बाहरीकिनारा लिया और स्लिप में खड़े कैप्टन रहाणे ने कोई गलती नहीं की. देखिए वीडियो.