रविचंद्रन अश्विन. इंडियन टेस्ट टीम के मुख्य स्पिनर. अश्विन सालों से इंडियन टेस्टटीम के अहम अंग हैं. हालांकि उपमहाद्वीप से बाहर, खासतौर से SENA देशों में उनकेप्रदर्शन की अक्सर आलोचना होती है. आलोचक कहते हैं कि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड.न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा कामयाब नहीं रहते. लेकिन टीम इंडिया केमौजूदा ऑस्ट्रेलिया टूर पर बात अलग है. अश्विन इस टूर पर कमाल की बोलिंग कर रहेहैं. अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए. एडिलेडमें हुए इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में अश्विन के नाम चार विकेटरहे. देखिए वीडियो.