साल 1924. साउथ अफ्रीका का टीम इंग्लैंड टूर पर थी. पहला टेस्ट बर्मिंघम में हुआ.साउथ अफ्रीका के कैप्टन हर्बी टेलर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया.इंग्लैंड ने 438 रन बना डाले. इसके बाद साउथ अफ्रीका बैटिंग करने उतरी. आर्थरगिलिगन ने छह और मॉरिस टाटे ने चार विकेट लिए. साउथ अफ्रीका 30 रन पर सिमट गई. जीहां, सिर्फ 30 रन पर. साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहींपहुंच पाया. देखिए वीडियो.