भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के चौथे दिन एक बार फिर से नस्लभेदी टिप्पणी का मामलासामने आया है. टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन चाय से पहलेदर्शकों के बीच से आ रहे कमेंट्स की शिकायत की. दरअसल सिराज बाउंड्री लाइन परफील्डिंग कर रहे थे, तभी मैदान के अंदर आए दर्शकों में से किसी ने उनसे कुछ बातेंकहीं. सिराज ने तुरंत इसकी शिकायत कप्तान अजिंक्य रहाणे से की और कप्तान रहाणे नेतुरंत अंपायर को इस बारे में जानकारी दी. कप्तान रहाणे और सिराज की शिकायत के बादमैच काफी देर के लिए रुका रहा. फील्ड अंपायर इस शिकायत के बाद मैदान की उस दिशा मेंगए जहां से सिराज पर कमेंट्स किए जा रहे थे. देखिए वीडियो.