इंडिया और ऑस्ट्रेलिया. पंजाब का पीसीए मोहाली मैदान. ऑस्ट्रेलिया यहां सीरीजबराबरी के इरादे से मैदान पर उतरी थी. वहीं इंडिया जो काम रांची में नहीं कर पाईथी, वो करने का मन बनाकर खेल रही थी. यानी दोनों टीमें जीत के लिए जी जान लगा रहींथी. मगर आखिर हुआ ये कि इंडिया 358 रन बनाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से मैच चारविकेट से हार गई. ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर रहते ही मैच जीत लिया. और ये आज तक केइतिहास में ऑस्ट्रेलिया का इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है. अब 5 मैचों की येसीरीज 2-2 की बराबरी पर है. दिल्ली में 13 मार्च को फाइनल होगा.