टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा. अबउनका एक इंटरव्यू आया है. स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए पंत ने कहा है कि अगरसिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर वो 30 मिनट और खेल जाते तो वो मैच भी भारत की झोली मेंहोता. यानी के भारत इस सीरीज़ को 3-1 से जीतकर लौटता. ऋषभ पंत की तरह ही कोच रविशास्त्री ने भी यही बात कही थी. रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत केबाद कहा था कि अगर पंत सिडनी टेस्ट में कुछ देर और जम जाते तो टीम इंडिया सिडनीटेस्ट भी जीतती और सीरीज़ पर 3-1 से अपना कब्ज़ा जमाती. देखिए वीडियो.