भारत और ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट में हुई नस्लवादी घटना के बाद दुनियाभर के क्रिकेटजगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI ने इससे सख़्ती सेनिपटने की बात कही है. वहीं ICC ने भी इस मामले पर बयान दिया है. ICC ने कहा है किहमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई भी जगह नहीं है, मैदान पर लिए गए ऐक्शन और क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के फैसले का हम स्वागत करते हैं. सिडनी टेस्ट के चौथे दिन जिस वक्तभारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. तभी कुछशरारती तत्वों ने दर्शकों के बीच से सिराज पर नस्लवादी टिप्पणी करना शुरू कर दी. येघटना लगातार दूसरे दिन घटी. देखिए वीडियो.