फूल और कांटे. साल 1991 में आई इस कल्ट फिल्म के किस्से आज भी सुने जाते हैं. इसफिल्म के साथ इंडस्ट्री में आए अजय देवगन की एंट्री आज भी अचंभे से देखी जाती है.उसी साल एक और एंट्री हुई थी. फिल्मी पर्दे पर नहीं, टेनिस कोर्ट पर, यहां एंट्रीकरने वाले हीरो को भी लोग अचंभे से ही देखते हैं. हम बात कर रहे हैं लिएंडर पेस की.उसी लिएंडर पेस की, जो तबसे टेनिस खेल रहे हैं जब देश के प्रधानमंत्री पीवीनरसिम्हा राव थे और मयंक अग्रवाल, विजय शंकर और करुण नायर जैसे आज के क्रिकेटसितारे बस पैदा हुए थे. उन्हीं पेस ने घोषणा कर दी है कि एक प्रोफेशनल टेनिस प्लेयरके रूप में साल 2020 उनका आखिरी साल होगा.