एशिया कप 2022. इंडियन टीम इस टूर्नामेंट के सुपर फोर से आगे नहीं बढ़ पाई. सुपरफोर के पहले दो मुकाबलों में इंडिया को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ़ हार मिली.लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 101 रन से हराया. इस मैच केहीरो रहे विराट कोहली. विराट इस मैच के ही नहीं इस पूरे टूर्नामेंट के हीरो रहे.विराट लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे. लेकिन एशिया कप में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ़ पचासे जड़ने के बाद विराट ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई.ये शतक नवंबर 2019 के बाद विराट के बल्ले से निकला पहला अंतरराष्ट्रीय शतक थी.देखें वीडियो.